{"_id":"6ab2f2feb6360755cd049968","slug":"aligarhs-abdul-hannan-reaches-junior-snooker-final-agra-news-c-365-1-sagr1044-109998-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जूनियर स्नूकर के फाइनल में पहुंचे अलीगढ़ के अब्दुल हन्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जूनियर स्नूकर के फाइनल में पहुंचे अलीगढ़ के अब्दुल हन्नान
विज्ञापन
स्नूकर चैंपियनशिप
आगरा। राजा रामकुमार भार्गव स्मृति उत्तर प्रदेश जूनियर व सीनियर 15 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में अलीगढ़ के अब्दुल हन्नान फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने आगरा के फरदीन शम्सी को 3-0 से हराया।
फतेहाबाद रोड स्थित होटल में उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आगरा बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता हो रही है। मंगलवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल में मोहम्मद शाद ने मेरठ के कृष राज सिंह को 3-0, रामपुर के फराज खान ने अंशय सिंघल को 3-0, फरदीन ने वाराणसी के सैफुल को 3-1 और हन्नान ने लखनऊ के कयूम अब्बास को 3-0 से हराया।
वहीं, सीनियर वर्ग में आगरा के शिराज ने दानिश को 3-1 से हराया। अन्य मुकाबलों में अम्माद लारिब, अभिनव कुमार, अली जफर, मुनीर हुसैन, विजेंद्र कुमार और श्रीजन सिंह ने जीत दर्ज की।