फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh Poisonous Liquor Case alert in kasganj district

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: कासगंज जिले में हाई अलर्ट, विशेष जांच अभियान शुरू

Sat, 29 May 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 06:34 PM IST
सार

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद कासगंज जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीएम, एसपी ने पुलिस और प्रशासन की टीमों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संयुक्त टीमों ने अभियान शुरू कर दिया है। टीमों ने शराब की दुकानें चेक कीं। स्टॉक देखा। पटियाली में पांच नमूने जांच के लिए संकलित किए गए।

विज्ञापन
Aligarh Poisonous Liquor Case alert in kasganj district
देशी शराब की दुकान पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने के बाद दो दिन में 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग बीमार हैं। इसको देखते हुए कासगंज जिले में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में नकली शराब की बिक्री किसी हाल में न हो, इसके इसलिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर ने शनिवार को सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान शुरू कराया है। जिलेभर में टीमों ने शराब की दुकानों की चेकिंग की है वहीं सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया है।
विज्ञापन


कासगंज में एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, पटियाली में एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ दीपकुमार पंत, सहावर में एसडीएम शिवकुमार, सीओ शैलेंद्र परिहार के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने अभियान चलाया और शराब की दुकानों पर चेकिंग की। कासगंज और सहावर क्षेत्र में 23 ठेकों पर जाकर निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली और गंजडुंडवारा में 10 दुकानों पर चेकिंग हुई। गंजडुंडवारा मॉडल शॉप एवं देशी शराब की दुकानों पर गंदगी मिलने पर चालान काटे गए। जबकि पांच नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। एल्कोहल मीटर से शराब की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। क्यूआर कोड को स्कैन कर दुकान का मिलान किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। 

जिले में भी जाती रही हैं जानें
जिले में भी जहरीली शराब से मौतें हो चुकी हैं। वर्ष 2014 में ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला भंडारी में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2019 में सोरों क्षेत्र के एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। इसके अलावा जहरीली शराब से कई बार लोगों की हालत भी बिगड़ती रही है।

इसी साल जिले में हुई थी बड़ी वारदात
अवैध शराब को लेकर इसी साल 9 फरवरी को जिले में बड़ी वारदात हुई थी। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर में शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला बोला था। उस समय भी जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए अभियान शुरू हुआ। धीरे-धीरे अभियान की रफ्तार थम गई।

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं और अभियान शुरू करा दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन जो कार्रवाई की जाए उसकी प्रगति आख्या भी उपलब्ध कराएं और पूर्व में की गई कार्रवाई का ब्योरा भी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed