फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh contractor died in a road accident

Road Accident: अलीगढ़ के ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत, कासगंज में हुआ हादसा

Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मोर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Aligarh contractor died in a road accident
कासगंज के अमांपुर में सडक हादसे में मृतक युवक सुनील कुमार सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज के अमांपुर कस्बा के सिढ़पुरा-सहावर तिराहा के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर होने से ईको कार से जा रहे अलीगढ़ के ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में मरने वाले ठेकेदार सुनील कुमार सिंह (35) अलीगढ़ जिले के इब्राहीमपुर के निवासी थे। वो शुक्रवार की सुबह सिढ़पुरा में हलवाई का काम करने के बाद अपने कारीगरों के साथ कासगंज लौट रहें थे। इस दौरान कार को वो खुद ही चला रहे थे। रास्ते में अमांपुर सिढ़पुरा तिराहे पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-टॉली से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में ठेकेदार सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


ठेकेदार की मौत से घर में मचा कोहराम

सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सूचना देने पर ठेकेदार परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मोर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed