फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert regarding festivals, district divided into two zones and seven sectors

पर्वों को लेकर अलर्ट, दो जोन व सात सेक्टरों में बांटा जिला

Sat, 27 Mar 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding festivals, district divided into two zones and seven sectors
कासगंज। होली एवं शब-ए-बारात रविवार को एक साथ होने से पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुनौती है। पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले को जोन और सेक्टर में बांट दिया गया है। पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी सेक्टर व जोन के विभाजन के आधार पर लगा दी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन बेहद संवेदनशील है। डीएम सीपी सिंह एवं एसपी मनोज सोनकर ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। जनपद को दो जोन और सात सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस और प्रशासन के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम व एसपी स्वयं व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। मस्जिदों व नमाज स्थलों पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल भी तैनात रहेगा। सभी एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से अपील
डीएम सीपी सिंह एवं एसपी मनोज कुमार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कहा गया है कि होली और शब-ए-बरात का पर्व सभी हर्षोल्लास के साथ मनाएं और होली पर सौहार्द का रंग घोलें।
आंकड़ों की नजर में
18 बनाए गए हैं सब सेक्टर
74 प्वाइंट निगरानी के लिए बनाए
25 स्थानों पर बनाए गए हैं बैरियर
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है। सभी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं और शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाते हुए एकता की मिसाल पेश करें। - सीपी सिंह, डीएम।

सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। जिले में सेक्टर व जोनल स्कीम प्रभावी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। - मनोज कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed