{"_id":"5df774f78ebc3e87b2708d7d","slug":"alert-in-kasganj-over-caa-protests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: अलीगढ़ में हिंसक प्रदर्शन के बाद कासगंज में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: अलीगढ़ में हिंसक प्रदर्शन के बाद कासगंज में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू
Mon, 16 Dec 2019 05:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन के बाद कासगंज जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूर्व से जिला जोन और सेक्टर में विभाजित है। अब प्रशासन ने जोनल सेक्टर व्यवस्था के साथ जिले धारा 144 लागू कर दी है।
यूं तो पहले से ही नागरिकता कानून को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में अलर्ट था, लेकिन रविवार को एएमयू में छात्रों द्वारा किए गए बवाल के बाद जिले में विशेष सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएम सीपी सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने जिले में अलर्ट जारी कर जोनल और सेक्टर व्यवस्था प्रभावी कर दी है।
पूर्व में बनाए गए जिले के सभी 29 सेक्टर और 8 जोन प्रभावी कर दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अलग-अलग जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सक्रिय कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों के अलावा मंदिरों, मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बढ़ाई गई है।

अधिकारियों अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में ढिलाई न बरतें। यदि कोई अराजकता का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। डीएम, एसपी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हुए मिसाल कायम करें।
कस्बाई क्षेत्रों में भी सक्रियता
शहर मुख्यालय के अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने अपने थाना क्षेत्र में गश्त कर निगरानी करते रहें।
'अफवाहों पर न दें ध्यान'
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि लोग भ्रमित न हों। जो यहां का नागरिक है वो नागरिक रहेगा। अफवाहों पर कोई ध्यान न दें और किसी के भड़काने में न आएं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ाई गई सतर्कता
एसपी सुशील घुले ने कहा कि सतर्कता बढ़ा दी गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। कासगंज शहर में कहीं भी कोई अशांति नहीं है और न ही अभी तक नागरिकता संशोधन कानून का कासगंज में विरोध हुआ है।