{"_id":"65f01002592a4824ab075f0a","slug":"alert-in-etah-after-the-implementation-of-caa-dm-and-ssp-marched-on-foot-with-the-police-force-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: CAA लागू होने के बाद एटा में अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: CAA लागू होने के बाद एटा में अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
Tue, 12 Mar 2024 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 02:12 PM IST
सार
सीएए लागू होने के बाद एटा में अलर्ट रहा। जिलाधिकारी और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
सीएए लागू होने के बाद एटा में अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में पुलिस फोर्स ने अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ पैदल मार्च किया। शहर में डीएम व एसएसपी ने अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण किया।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन हर दृष्टि से नजर बनाए हुए है। इसी को देखते हुए मंगलवार को शहर में भ्रमण किया गया। लोगों से बातचीत की गई तो सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सीएए को लेकर लोग काफी जागरूक हैं। सभी को बताया भी जा रहा है कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, ना कि किसी की नागरिकता लेने वाला। इसको लेकर पूरे जिले में ही सतर्कता बरती जा रही है।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव, आगामी त्यौहार और वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को समझाया जा रहा है, हर त्यौहार को प्रेम व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। मंगलवार को पुलिस बल के साथ ही आइटीबीपी व अन्य केंद्रीय बलों के साथ मुख्यालय और जिले के हर थाना स्तर पर पैदल मार्च किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन