{"_id":"5de922378ebc3e54c435de8d","slug":"alert-in-agra-over-6-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर: ताजनगरी में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर: ताजनगरी में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर नजर
Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में छह दिसंबर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शहर को चार सुपर जोन, पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सुपर जोन में एक-एक अपर जिलाधिकारी व एक-एक अपर पुलिस अधीक्षक रहेंगे।
शहर में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। देहात क्षेत्रों में भी अलग से सतर्कता बरती जा रही है। किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजनों की भी अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी।
छह दिसंबर को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने एलआईयू की रिपोर्ट के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगा दी है।

Trending Videos
सोशल मीडिया पर नजर
छह दिसंबर या इससे के बाद में सोशल मीडिया, व्हाट्स एवं फेसबुक आदि असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक भावनाएं भड़काई जा सकती हैं। सुपर जोन मजिस्ट्रेट, जोन मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट बृहस्पतिवार शाम से अपनी ड्यूटी संभाल ली है।
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छह दिसंबर को लेकर शहर में मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत छह दिसंबर को लेकर शहर में मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। भड़काऊ पोस्ट डालने वाले या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।