फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akola's Assistant Development Officer was assaulted by bike riders and threatened with a pistol.

Agra News: अकोला के सहायक विकास अधिकारी से बाइक सवारों ने की मारपीट, तमंचा से धमकाया

Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Akola's Assistant Development Officer was assaulted by bike riders and threatened with a pistol.
मलपुरा। विकासखंड अकोला में तैनात एक एडीओ पर बाइक सवार पांच बदमाशों ने हमला बोल दिया और तमंचा तान दिया। मौके पर लोगों के जुट जाने पर चार बदमाश भाग निकले, एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन




अकोला विकास खंड कार्यालय में तैनात (एडीओ आईएसबी) रविंद्र अपनी एक्टिवा से करीब शाम 4 बजे आवास शास्त्रीपुरम पर जा रहे थे। जैसे ही वह मिर्जापुर गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर पांच बदमाश आ धमके उनके चेहरों पर गमछा बंधा हुआ था। उन्होंने एक्टिवा को लात मारकर गिरा दिया, चार लोगों ने उनके हाथ–पैर पकड़ लिये। पांचवें युवक ने तमंचा निकाला, इससे रविंद्र भयभीत हो गए। उन्होंने शोर मचा दिया। यह देख राहगीर आ गए, इससे बदमाश दोनों बाइकों पर सवार होकर भागने लगे। ग्रामीण एक बदमाश को पकड़ लिया। उसे को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिरकार रविंद्र सिंह के साथ मारपीट क्यों की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल रविंद्र सिंह का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, तहरीर प्राप्त नहीं हुई है मामले वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed