अकोला। विकास खण्ड अकोला की ग्राम पंचायत अकोला को अव्वल विकास कार्य कराने के लिए चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत अकोला को वर्ष 2023 में भी मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। जिससे हाट बाजार, मिनी स्टेडियम, अंत्येष्टि स्थल, सद्भावना गार्डन, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, आरोग्य केंद्र, पुस्तकालय सहित 16 विकास कार्य कराए जा सकते हैं।प्रधान पूजा देवी ने बताया ग्राम पंचायत में नाली निर्माण, सीसी मार्ग इंटरलॉकिंग मार्ग व सड़क निर्माण जैसे मूलभूत कार्यों के साथ स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सौन्दर्यीकरण, तालाब सौन्दर्यीकरण, प्लास्टिक बेसमेंट यूनिट एवं सचिवालय, हाट-स्थल, राशन मॉडल शॉप का निर्माण, ग्राम सचिवालय निर्माण, सचिवालय लर्निंग सेंटर, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराए गए हैं।