{"_id":"61ffc48b7fbbe967b10bc8aa","slug":"akhilesh-yadav-wife-dimple-yadav-worshiped-in-banke-bihari-temple-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिंपल यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा: समाजवादी पार्टी की जीत के लिए ठाकुरजी से मांगी मनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल यादव ने बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा: समाजवादी पार्टी की जीत के लिए ठाकुरजी से मांगी मनौती
Sun, 06 Feb 2022 06:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Feb 2022 06:22 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव रविवार को वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने यहां बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करतीं डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव का मौसम चल रहा है, ऐसे में सभी दल एक ओर तो मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं, दूसरी ओर धर्म एवं अध्यात्म का सहारा भी लिया जा रहा है। इसी शृंखला में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी धर्म और अध्यात्म की राह पर हैं। उनका मंदिर-मंदिर दर्शन और पूजा का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
डिंपल यादव रविवार को जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की शरण में पहुंची। मंदिर पहुंचने पर सेवायत गोपी गोस्वामी के आचार्य में उन्होंने विधिवत पूजन किया। बिना प्रोटोकॉल के मंदिर पहुंची डिंपल यादव भक्ति में डूबी नजर आई।
विज्ञापन
डिंपल ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने थाली में सतिया बनाया और सिर पर रख कर ठाकुर जी के श्री चरणों में अर्पित किया। इसके बाद दीपक प्रज्वलित कर ठाकुर बांकेबिहारी ही आरती उतारी। हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर ठाकुरजी से प्रदेश में सपा की सरकार बनने की मनौती मांगी।
विज्ञापन
ठाकुरजी का अंग वस्त्र किया भेंट
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी एवं श्री नाथ गोस्वामी ने डिंपल यादव को ठाकुरजी का अंग वस्त्र एवं प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। डिंपल के साथ राज लक्ष्मी यादव भी थीं। इससे पहले डिंपल सीधे वरिष्ठ पत्रकार व द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण के आवास भजन कुटीर पहुंची।जहां विश्राम करके वे अपने दल के साथ बिहारी जी के दर्शन करने गयीं। इधर,डिंपल वृंदावन पहुंचने पर सपा के कार्यकर्ता बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए। सपा नेता सुजीत वार्ष्णेंय, दीपक गोयल, छोटू ठाकुर और अंकित वार्ष्णेंय ने डिंपल यादव को ठाकुरजी की छवि भेंट की।