फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav Tweet Over Death In Police Custody

आगरा: पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी की मौत पर राजनीति तेज, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ट्वीट से बोला हमला

Wed, 20 Oct 2021 10:37 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Oct 2021 10:37 AM IST
सार

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने सफाईकर्मचारी को हिरासत में लिया था। लेकिन मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। इसके बाद थाने को छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं इस प्रकरण पर राजनीति भी गरमा गई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Tweet Over Death In Police Custody
आगरा: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की मंगलवार रात को मौत हो गई। इस प्रकरण में राजनीति गरमा गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार में पुलिस खुद अपराध कर रही है तो फिर अपराध कैसे रुकेगा? आगरा में पहले सांठगांठ कर थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी कराई गई। फिर सच छिपाने के लिए गिरफ्तार किए गए सफाईकर्मी की कस्टडी में हत्या स्तब्ध करती है? हत्यारे पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन

मौत से विभाग में खलबली
पुलिस सफाई कर्मचारी से चोरी की गई रकम की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक सफाई कर्मी था। घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बवाल की आशंका के मद्देनजर थाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं।बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी के मामले में अरुण नामक युवक हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

शक के घेरे में था अरुण
अरुण थाने में सफाई करने आता था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। इससे शक के घेरे में आ गया था। पुलिस ने तलाश कर उसे पकड़ा था। घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोग भी एकजुट होने लगे हैं। इससे बवाल की आशंका है। आसपास के जिलों से भी फोर्स को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मालखाना से 25 लाख की चोरी: हिरासत में लिए सफाई कर्मी की मौत, बवाल की आशंका पर भारी पुलिसबल तैनात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed