फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav targets the government over new farm laws in kasganj

कासगंज में बोले अखिलेश यादव: भाजपा को सत्ता की कुर्सी से उतारेंगे किसान और नौजवान

Sat, 13 Mar 2021 06:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 06:01 PM IST
सार

  • कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर आयोजित हुई किसान महापंचायत
  • अखिलेश ने कहा- केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का काम किया 

विज्ञापन
akhilesh yadav targets the government over new farm laws in kasganj
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ धोखा किया है। इसलिए भाजपा को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। नौजवान और किसान ही भाजपा को सत्ता की कुर्सी से उतारेंगे।

विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर सपा और महानदल की संयुक्त किसान महापंचायत में बोल रहे थे। इस दौरान महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश में किसान सरकार के खिलाफ हैं, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार को चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। दिल्ली में आंदोलन के दौरान 250 से अधिक किसानों की जान जा चुकी है लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसानों को अपमानित कर रही भाजपा सरकार'
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। उन्हें देशद्रोही और आतंकवादी कहा गया। यहां तक कि चीन और पाकिस्तान का एजेंट भी कह दिया गया। कासगंज में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों के साथ-साथ नौजवान भी बड़ी संख्या में हैं। 

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम कहते हैं एमएसपी थी, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी। ये कैसा झूठ है। उन्होंने कहा कि किसान को 1000-1200 रुपये में अपना धान बेचना पड़ा और किसानों को धान की एमएसपी भी नहीं मिली। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कालाधन, नोटबंदी, भ्रष्टाचार को लेकर भी केंद्र सरकार तीखे प्रहार किए। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में हमने लैपटॉप बांटे, लेकिन भाजपा सरकार लैपटॉप नहीं बांट रही। क्योंकि मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते। 

क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करने के संकेत 
अखिलेश ने यह भी कहा कि वह आने वाले चुनावों में किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वह करेंगे भी तो क्षेत्रीय पार्टी के साथ समझौता करेंगे। महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा कि 2022 में महानदल समाजवादी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का लक्ष्य तय कर चुका है। 

महानदल के कार्यकर्ता भरोसा दें कि समाजवादी पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा। किसान महापंचायत को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed