{"_id":"5c35a24abdec2256eb0d23f0","slug":"akhilesh-yadav-slams-pm-narendra-modi-over-agra-visits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी पर अखिलेश का तंज- उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम का पाठ पढ़कर जाएंगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी पर अखिलेश का तंज- उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम का पाठ पढ़कर जाएंगें
Wed, 09 Jan 2019 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कसा नरेंद्र मोदी पर तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएंगें।
यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा आए थे। उन्होंने कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व यहां साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री मोदी के आगरा आने से पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उन पर तंज कसा। अपने ट्वीट में उन्होंने प्रदेश के आलू और गन्ना किसानों की समस्याओं को भी उठाया है। अखिलेश ने यह ट्वीट सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर किया।

अखिलेश और राजब्बर ने किया ट्वीट
ट्वीट में लिखा है, 'उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएंगे और अपने आनंद-विहार के बाद यहां के आसपास के आलू ,गन्ने और धान के किसानों के दुख-दर्द भी उनको याद आएँगे. दिल्ली से यूपी इतना दूर पहले कभी न था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की देश के सिरमौर को ख़बर न हो।
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने भी उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री को आगरा और आसपास के इलाकों के आलू किसानों की विपदा भी दिखाई पड़ेगी।
उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएँगे और अपने आनंद-विहार के बाद यहाँ के आसपास के आलू ,गन्ने और धान के किसानों के दुख-दर्द भी उनको याद आएँगे. दिल्ली से यूपी इतना दूर पहले कभी न था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की देश के सिरमौर को ख़बर न हो. pic.twitter.com/gRfZuKsRHB
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 9, 2019
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने भी उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री को आगरा और आसपास के इलाकों के आलू किसानों की विपदा भी दिखाई पड़ेगी।
रैली को संबोधित किया
बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और स्मार्ट सिटी संबंधित साढ़े तीन हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को सौगात दी।
जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस मैदान से जब-जब उत्तर प्रदेश और देश से समर्थन मांगा है, तो भरपूर साथ मिला है। मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार काम करता रहा हूं। कहकर रैली को चुनावी अभियान बना दिया।
सवर्ण आरक्षण पर मोदी ने कहा कि 10 फीसद सवर्ण आरक्षण के लिए किसी का हक नहीं छीना है। आजादी के इतने दशकों के बाद बढ़ी समानता को स्वीकार करते हुए उसका समाधान खोजने का एक प्रयास किया गया है।