फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav reached in Mainpuri

मैनपुरी में चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: अखिलेश

Mon, 25 Jan 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav reached in Mainpuri
किशनी में देर रात पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हु? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। फर्रुखाबाद से सैफई जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोमवार की देर शाम बेवर, कुसमरा और किशनी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री का बेवर में काली नदी पुल के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, विधायक राजू यादव, ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पवन चौहान, हंटू यादव, विमलेश तिवारी, राजेश पेंटर, अनुज पांडेय, जगन दीक्षित, अनीता यादव, श्मशाद अली, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव मौजूद रहे। कुसमरा में यादव नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चेयरमैन संजय गुप्ता, जगराम सिंह यादव, अरुण आचार्य, उपदेश यादव, सोबित यादव, जय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। किशनी में कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव के आवास के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को अभिवादन स्वीकार करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सैफई के लिए रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के लिए कार्यकर्ताओं से सैफई पहुंचने का आमंत्रण दे गए। ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव, इंजीनियर रामपाल सिंह यादव, प्रवेश यादव गुड्डू, जगदीश यादव, लालू यादव, केपी यादव, विजय यादव, रामबाबू सबिता, विपिन चौहान,मनोज वाल्मीकि, साबुद्दीन खान, विनोद यादव, संजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed