फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav railly

चाचा को लिया साथ तो होने लगीं जांचें: अखिलेश

Wed, 22 Dec 2021 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav railly
21एमएनपी-17-समाजवादी विजय यात्रा में बोलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार दिखाई देने लगी है। सपा नेताओं के यहां आयकर विभाग के छापों पर अखिलेश ने कहा कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को साथ लिया तो जांचें होने लगीं। इसलिए दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे हैं, लेकिन हम समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। वे मंगलवार को शहर के क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मैनपुरी से आठवें चरण की विजय यात्रा का शुभारंभ भी किया ।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों ने लॉकडाउन में काम कर देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा। जिनकी नौकरी छीनी है, उन्हें सम्मान मिलेगा। बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। सरकार ने 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। खाद की चोरी इस सरकार ने की। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे कार्यकाल में विकास की बजाए केवल नाम बदलने का काम किया है। बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाए भाजपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए । परीक्षाएं रद्द की गईं। इससे समाज के किसी वर्ग का भला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ये सरकार जनता के लिए उपयोगी सरकार नहीं, अनुपयोगी सरकार है। जनसभा के बाद अखिलेश यादव रथ में सवार होकर एटा के लिए रवाना हो गए ।
विज्ञापन

भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनने का कार्य पूरा नहीं कर सकी है। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाईं, उतनी ही आज हैं। जो सड़कें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दीं, उन सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है, सपा की रैली जनता की रैली है। जनता ने भाजपा को हटाने का संकल्प लिया है। ये ऐतिहासिक रैली बता रही है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर में कब चलेगा बुलडोजर
क्रिश्चियन मैदान में सभा को संबोधित करते हुए लखीमपुर कांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार से सवाल किया कि सरकार बताए लखीमपुर में बुलडोजर कब चलेगा। सबसे अधिक माफिया भाजपा में हैं। योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन पर कई मुकदमे हैं और उन्होंने अपने मुकदमे वापस लिए ।

तीन महीने के अंदर होगी जातीय जनगणना
सपा मुखिया ने कहा कि हम सब जातीय जनगणना चाहते हैं। सपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सबको आबादी के अनुसार हक दिलाएंगे । सपा की नीतियों का हर वर्ग समर्थन कर रहा है। इसलिए हर वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed