फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav opposes government's move on Article 370 Pok and unemployment

अखिलेश यादव का सरकारों पर बड़ा हमला बोले- उत्तर प्रदेश का दूसरा नाम हत्या प्रदेश

Thu, 22 Aug 2019 10:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Aug 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav opposes government's move on Article 370 Pok and unemployment
शिकोहाबाद में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को शिकोहाबाद में यहां के पूर्व विधायक झाऊलाल यादव की प्रतिमा का लोकापर्ण किया।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के प्रमुख एके कालेज में पुस्तकालय का भी लोकापर्ण किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तंज कसा और कहा सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में नहीं मिला सकती। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव सबसे पहले माधव गंज स्थित सपा नेता विजेंद्र सिंह यादव के संस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां उन्होंने फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इन आयोजनों में अखिलेश यादव ने भाषण के दौरान केंद्र और यूपी की भाजपा सरकारों पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में नहीं मिला सकती। किसी के कब्जे की एक इंच जमीन को ले पाना आसान नहीं। केंद्र और प्रदेश सरकार देश को गुलामी की तरफ ले जा रही है। देश में बेरोजगारी बड़े पैमाने पर बढ़ रही है।सरकार घाटा पूरा करने के लिए डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में किसान परेशान हैं। किसानों को दो हजार रुपये की किस्त देकर खाद की बोरी से चोरी की जा रही है। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा।

एके कालेज में कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो अहीर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाएंगे। माधव गंज में सपा नेता विजेंद्र सिंह यादव ने अपने संस्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

झूठे आंकडे पेश कर रही है सरकार 
अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में देखें तो हम बहुत पीछे हैं। सरकार झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रही है। अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है। उत्तर प्रदेश का दूसरा नाम उन्होंने हत्या प्रदेश रखा। प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं।

ऐसा न हो आने वाली पीढ़ी मोबाइल पर ही गेम खेलती रह जाए
पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ ही अध्यापकों का भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा न हो कि आज का युवा और आने वाली पीढ़ी मोबाइल में ही गेम खेलती रह जाये।

इस लिए विद्यालय में खेल की भी सुविधा होनी चाहिए। अखिलेश ने यहां फिर कहा कि भाजपा ने पुलिस भर्ती रोकी है हमारी सरकार बनने पर बिना परीक्षा के पुलिस भर्ती होगी। 

एके कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने की। मंचासीन अतिथियों में विद्यालय के प्राचार्य जीके गुप्ता, केके शर्मा, प्रोफेसर जेपी यादव, प्रोफेसर अजब सिंह यादव, निर्मल यादव, डॉ. विजय आर्या आदि मौजूद रहे।

शिवा आश्रम स्थित पूर्व विधायक झाऊलाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने की। मंचासीन अतिथियों में पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, एमलएलसी उदय वीर सिंह आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed