{"_id":"65b9e982627e46ac840fed19","slug":"akhilesh-yadav-gave-ticket-to-akshay-yadav-from-firozabad-lok-sabha-election-2024-2024-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिरोजाबाद के जीतने के लिए फिर अक्षय पर जताया भरोसा, इस बार चाचा शिवपाल का साथ; जीत की राह होगी आसान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिरोजाबाद के जीतने के लिए फिर अक्षय पर जताया भरोसा, इस बार चाचा शिवपाल का साथ; जीत की राह होगी आसान!
Wed, 31 Jan 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:02 PM IST
सार
सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस बार भी फिरोजाबाद से अक्षय यादव के नाम पर मुहर लगाई गई है। वे यहां तीसरी बार अपना भाग्य आजमाएंगे। इस बार चाचा शिवपाल यादव का साथ भी उन्हें मिलेगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अक्षय यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अक्षय यादव को मैदान में उतारने का एलान कर दिया है। पिछले चुनाव में चाचा शिवपाल यादव भी अक्षय यादव के सामने मुकाबले में खड़े थे। सपा प्रत्याशी को इस चुनाव में भाजपा के हाथों पटखनी मिली थी। जिले में सपा के कुनबे को एकजुट करने की कवायद और पिछड़ा, मुस्लिम वर्ग के सहारे अक्षय यादव तीसरी बार चुनाव मैदान में खड़े हैं। हालांकि परिस्थितियां बदल चुकी है, जिसमें मुनाफे के तौर पर सपा के पास चाचा शिवपाल का साथ है। वहीं दूसरी ओर सपा के कुनबे में शामिल कई कद्दावर अलग राहें पकड़ चुके हैं, यह सपा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में मोदी लहर में फिरोजाबाद सीट पर अक्षय यादव ने अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सपा ने भाजपा के वर्तमान में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को करीब एक लाख 14 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया था, लेकिन प्रदेश की 2017 में सत्ता बदलने के बाद से ही जिले के भी सियासी समीकरण बदलने शुरू हो गए। सपा के कुनबे में पड़ी फूट के कारण चाचा शिवपाल यादव ने भी भतीजे अक्षय के खिलाफ फिरोजाबाद सीट पर ताल ठोंक दी। भतीजे की टक्कर में खड़े चाचा शिवपाल को जिले के कई कद्दावर नेताओं का भी साथ मिला। परिणाम स्वरूप सपा की मजबूत पकड़ वाले फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव को हार का मुंह देखना पड़ा। इस चुनाव में चाचा शिवपाल ने अपनी 91 हजार वोट पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में सपा की फूट का पूरा फायदा भाजपा के चंद्रसेन जादौन को मिला। वह करीब 25 हजार मतों से चुनाव जीत गए। इस बार फिर अक्षय यादव को तीसरी बार सपा ने मैदान में उतारने का एलान कर दिया है। वह पिछले कुछ समय से सपा के सिपहसालारों के बीच में आ जा रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं को मना रहे हैं, उनकी नब्ज टटोल रहे हैं। कई पुराने बिछड़े लोगों को शामिल करने की जद्दोजहद भी की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने बताया कि नेतृत्व का बहुत आभार है, उनके पिछले कार्यकाल में जो काम किए थे, जनता उसे जानती है। जेड़ाझाल योजना के साथ जनता को मीठा पानी दिलाया। फिरोजाबाद को नगर निगम का दर्जा दिलाया, तीन नगर पंचायतें बनाई। इसके साथ ही कई योजनाओं को अमलीरूप दिया।
भाजपा से कई दावेदार लगा रहे जोर
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के जिले के कई दावेदार के साथ विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद के अतिरिक्त दूसरे जिले के लोग भी अब फिरोजाबाद से किस्मत आजमाना चाहते हैं। इसमें एक राज्यमंत्री, एक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, एक पूर्व मेयर, राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं। पार्टी के कद्दावरों का कहना है कि भाजपा में संगठन ही टिकट तय करता है। जो भी प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम पार्टी के लोग करेंगे।
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के जिले के कई दावेदार के साथ विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद के अतिरिक्त दूसरे जिले के लोग भी अब फिरोजाबाद से किस्मत आजमाना चाहते हैं। इसमें एक राज्यमंत्री, एक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, एक पूर्व मेयर, राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं। पार्टी के कद्दावरों का कहना है कि भाजपा में संगठन ही टिकट तय करता है। जो भी प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम पार्टी के लोग करेंगे।