यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी में अखिलेश यादव ने किया नामांकन, सूबे की सियासत में हॉट सीट बनी करहल
सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल विधानसभा सीट इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में हॉट सीट बन गई है। करहल में सपा के वर्तमान विधायक सोबरन सिंह हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2022
आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी!!
जय हिन्द!!! pic.twitter.com/uxJhRQDrWo
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि करहल मेरा दूसरा घर है और नेताजी की कर्मभूमि भी है। मैं यहां से चुनाव लड़कर न केवल जीतूंगा बल्कि सपा प्रदेश में सरकार भी बनाएगी। भाजपा से जनता परेशान है, इस बार जनता भाजपा का सफाया करेगी। मैनपुरी का विकास पहले भी सपा सरकार में हुआ है और आगे भी होगा। करहल क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा। करहल से सपा की एतिहासिक जीत होगी।
किशनी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बृजेश कठेरिया और भोगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आलोक शाक्य साइकिल से सपा कार्यालय पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों ने अखिलेश यादव के बाद कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन दाखिल करने के दौरान करहल सीट से वर्तमान विधायक सोबरन सिंह यादव साथ थे। मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
सुबह दस बजे ही पहुंच गए थे प्रो. रामगोपाल यादव
सोमवार को सुबह दस बजे ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव कलक्ट्रेट पहुंच गए थे। उनके साथ उनके भांजे और वर्तमान में एमएलसी अरविंद यादव भीथे। अखिलेश के नामांकन तक वे नामांकन कक्ष में ही उपस्थित रहे। नामांकन से लौटते वक्त उन्होंने कहा कि अखिलेश की जीत प्रदेश में सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का दावा भी किया।