फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh will sound the election bugle from Dadri on March 29.

Agra News: दादरी से 29 मार्च को अखिलेश करेंगे चुनावी शंखनाद

Thu, 26 Feb 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will sound the election bugle from Dadri on March 29.
राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व अन्य।
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी से विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। इस रैली में प्रदेश के 32 जिलों की लगभग 140 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता शामिल होगी। बुधवार को रैली से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने जिला और महानगर कार्यकारिणी के साथ बैठक की।
विज्ञापन

राजकुमार भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्षी नेताओं का सम्मान नहीं करती और भर्ती प्रक्रियाओं, ट्रांसफर-पोस्टिंग तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। सरकार के पास केवल तीन हथियार रह गए हैं। मुकदमा, मुठभेड़ और बुलडोजर। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ नेता आजम खान पर 94 फर्जी मुकदमे लगाए गए, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बना विपक्षी गठबंधन आगे भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


140 विधान सभा क्षेत्रों की समानता भाईचारा रैली

भाटी के मुताबिक यह रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। अब तक 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए चौपाल आयोजित की जा चुकी हैं। वार्ता में जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, प्रदेश सचिव लल्ला सिंह गुर्जर, पवन प्रजापति, मधुकर अरोरा, देवेन्द्र सिंह यादव, बलविंदर सिंह जाटव, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed