{"_id":"5d3dc7de8ebc3e6cda5e7bb1","slug":"akhil-bharat-hindu-mahasabha-wants-jalabhishek-in-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर आई महिला, प्रशासन में मचा हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर आई महिला, प्रशासन में मचा हड़कम्प
Mon, 29 Jul 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
ताज पर गंगाजल चढ़ाने कांवड़ लेकर आई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर उस समय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए जब एक महिला सोरों से गंगाजल लेकर तेजोमहल बताकर वहां जलाभिषेक करने पहुंची। जिला प्रशासन ने पुरानी मंडी चौराहे पर उन्हें रोक लिया। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए। यहां प्रशासन से तीखी बहस हुई।
रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना दिवाकर सोरों से कांवर में गंगाजल भरकर आगरा पहुंची। उनकी योजना ताज पर जलाभिषेक करने की थी। मनःकामेश्वर मंदिर से पुरानी मंडी के लिए जब पहुंची तो प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रशासन मशक्कत करता रहा। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि योगी सरकार ताज को एक साल के अंदर तेजोमहल घोषित करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मीना दिवाकर ताज पर एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई थीं जिसमें उन्होंने अपनी साथी महिलाओं संग आरती की थी।