फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akbar's Tomb kernel power

अकबर के मकबरे पर गिरी बिजली

Wed, 02 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 02 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Akbar's Tomb kernel power
सिकंदरा में अकबर के मकबरे पर मंगलवार को हुई बारिश के दौरान बिजली गिर गई। स्मारक के मुख्य प्रवेश द्वार की उत्तर पूर्वी संगमरमरी मीनार का एक पत्थर नीचे आ गिरा। बारिश से बचने के लिए मीनार के नीचे सैकड़ों पर्यटकाें, एएसआई अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने शरण ली हुई थी। तड़ित चालक लगे होने से स्मारक को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची। एएसआई अधिकारियों ने दावा किया कि मीनारों और दीवारों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तेज बारिश के बीच सिकंदरा स्मारक पर बिजली गिरी। जिसने भी बिजली गिरने का नजारा देखा, वह दहशत में आ गया। बारिश शुरू होने से कुछ देर पहले ही एएसआई ने सिकंदरा स्मारक से क्लीन इंडिया मुहिम की शुरुआत की थी। एएसआई अधिकारी और कर्मचारियों के साथ सेंट मेरी स्कूल के बच्चे भी उसी मीनार के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हुए थे। ब्रिटिश राज के दौरान सिकंदरा स्मारक में तड़ित चालक लगवाए गए थे। एएसआई ने मुख्य प्रवेश द्वार के साथ अकबर की पांच मंजिला कब्रस्थल और तीनों गेटों का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन

‘सुबह क्लीन इंडिया की मुहिम के शुभारंभ के बाद स्मारक पर बिजली गिरी है। उत्तर पूर्वी मीनार से संगमरमर के टुकड़े नीचे गिरे हैं। मीनार और स्मारक को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। जान-माल की क्षति नहीं हुई है। टूटे पत्थर को जल्द बदल दिया जाएगा’’
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. भुवन विक्रम
अधीक्षण पुरातत्वविद, आगरा सर्किल
ताज पर भी बिजली गिरने का शोर
बिजली सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे पर गिरी, लेकिन शोर ताजमहल का हो गया। ताजमहल में पर्यटकों और गाइडों के बीच बिजली गिरने की चर्चाएं चलती रहीं। ताजमहल पर भी तड़ित चालक लगा हुआ है और यह मुख्य गुंबद के साथ मेहमान खाना, मुख्य प्रवेश द्वार और मस्जिद की ओर भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed