फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   airport: lounge in arjun nagar

एयरपोर्ट: अर्जुन नगर गेट पर यात्रियों के लिए बनेगा लाउंज

Sat, 28 Aug 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
airport: lounge in arjun nagar
आगरा। एयरफोर्स एरिया में मौजूद खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा चेकिंग और प्रवेश में होने वाली परेशानी को देखते हुए अर्जुन नगर गेट पर अस्थायी लाउंज बनाया जाएगा। एयरफोर्स अधिकारियों ने अर्जुन नगर गेट पर इसके लिए जगह चिह्नित कर दी है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया यहां लाउंज बनवाएगी। इससे अर्जुन नगर गेट से सिविल एन्क्लेव तक यात्रियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। इसी लाउंज से एयरपोर्ट की बस यात्रियों को अंदर ले जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर ए ए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि नई फ्लाइट शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ा है, इसलिए सुरक्षा जांच और एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा के बीच समन्वय बनाते हुए नया लाउंज अर्जुन नगर गेट पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस ने की कार्गो बिजनेस की तैयारी
ए ए अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने कार्गो बिजनेस की तैयारी की है। इंडिगो के ऑपरेशन में यह शामिल है। एयरलाइंस इसके लिए अर्जुन नगर में अपना डिपो बना रही है, जहां से सामान के पैकेट एकत्र करने और डिस्पोजल की व्यवस्था रहेगी। एयरपोर्ट हाई सिक्योरिटी जोन है, इसलिए पैकेट हैंडलिंग का काम पूरे प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। सिविल सोसायटी आगरा के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पार्षद शिरोमणि सिंह, महासचिव अनिल शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना मौजूद रहे।

बाधा बने 3 मकानों को किया ध्वस्त
एयरपोर्ट अथारिटी आगरा के डायरेक्टर ए ए अंसारी ने बताया कि नया सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाधा बने तीन निर्माणों को हटाकर प्रशासन ने बाउंड्री बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। बाउंड्री पूरी करने और नई टर्मिनल बिल्डिंग के काम में अब कोई बाधा नहीं है। अगर टर्मिनल बिल्डिंग का पुराना टेंडर ही संशोधित हुआ तो निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा, अन्यथा नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी होगी, जिसमें समय लगेगा। बता दें कि टाटा प्रोजेक्ट्स को एयरपोर्ट के टर्मिनल निर्माण का टेंडर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed