फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Airport Advisory Committee remained so but did not advise

एयरपोर्ट: सलाहकार समिति तो बनी लेकिन सलाह न मिली

Wed, 13 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 13 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Airport Advisory Committee remained so but did not advise
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए राजनेताओं ने पैरवी तो बेहद लचर की, लेकिन एयरपोर्ट सलाहकार समिति बनवाने में देरी नहीं की। खेरिया एयरपोर्ट के लिए 14 साल बाद सलाहकार समिति अस्तित्व में आई है, जिसमें केेंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया भी सदस्य हैं। यह और बात है कि गठन के बाद इस समिति की बैठक अब तक नहीं हुई और सलाह भी नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन

देश के सबसे खराब एयरपोर्ट में शुमार आगरा के सिविल एयरपोर्ट के विकास के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सलाहकार समिति बनाई है। 6 सदस्यीय कमेटी में केंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, विधायक गुटियारी लाल दुवेश, भाजपा नेता राज कुमार चाहर, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल और मार्बल कारोबारी सतीश गुप्ता शामिल हैं। यह समिति एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं के लिए अपनी सलाह देगी, लेकिन गठन के बाद से अब तक समिति ने कोई बैठक ही नहीं की, न ही कोई सलाह ही दे पाई।
विज्ञापन

‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुद्दा राजनैतिक झगड़े में फंस गया है। अगर सिविल टर्मिनल ही मिल जाए तो आगरा को फायदा उसी से हो जाएगा। 40 किमी दायरे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाए तो फायदा होगा, उससे पहले इसी खेरिया एयरपोर्ट पर अलग एन्कलेव या अलग रास्ता दे दिया जाए। ये आगरा का हक है’
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश गुप्ता, सदस्य, एयरपोर्ट सलाहकार समिति
‘हर फोरम पर हम लोगों की आवाज पहुंचा रहे हैं, लेकिन फैसला लेने वाली तो सत्ता है। इन पर दवाब बने या तो यह जन आंदोलन का रूप ले। खेरिया से हटकर एयरपोर्ट बने तो आगरा को फायदा होगा, भले ही छोटा बन जाए’

के सी जैन, सचिव, एडीएफ
एयरपोर्ट की मांग करने वाली ये संस्थाएं
- टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा
- आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन
- आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
- फेडरेशन आफ ट्रेवल एसोसिएशन
- नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स
- होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
- होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन
- आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर
- एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन
- एसोसिएटेड चेंबर आफ कॉमर्स
 
फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं संस्थाएं
मसला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हो या पर्यटन से जुड़े किसी मुद्दे का, पर्यटन संस्थाओं की भूमिका अब तक केवल फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रही है। पर्यटन के नाम पर शहर में एक दर्जन संस्थाएं हैं, लेकिन सांसद या मंत्रियों के साथ दिल्ली और लखनऊ जाकर केवल ज्ञापन सौंपने तक ही सीमित हैं। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हर सप्ताह इन संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल के नाम पर दो-तीन लोग दिल्ली में मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे। वहीं, पर्यटन संस्थाओं के बीच आपस में ही खींचतान है। ताज की टिकट से लेकर एयरपोर्ट तक के मुद्दे पर पर्यटन संस्थाएं ट्रेड के चुनिंदा लोगों के हाथों में खिलौना बनती रही हैं। किसी भी मुद्दे को परिणाम तक पहुंचाने की जगह संस्थाओं में शामिल लोग निजी फायदे के लिए मुद्दों को किनारे करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed