{"_id":"6826ac9c3c5cac06c70cc5ca","slug":"airgun-and-lighter-in-hand-then-drove-the-car-police-arrested-five-youths-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: एयरगन और हाथ में लाइटर...फिर दौड़ाई कार, पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एयरगन और हाथ में लाइटर...फिर दौड़ाई कार, पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार
Fri, 16 May 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 08:40 AM IST
सार
एयरगन, हाथ में लाइटर और कार के बौनेट पर युवती को बिठाकर गाना शूट करना युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बरामद कार और एयरगन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा के युवकों ने गाना शूट करने के लिए यातायात नियम ताक पर रख दिए। एयरगन-लाइटर हाथ में लेकर दो गाड़ियों को दाैड़ाया। इस दाैरान युवती भी एक गाड़ी के बाैनट पर बैठी नजर आई। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बृहस्पतिवार रात को 5 को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई। वहीं दो गाड़ियों को सीज भी किया है।
विज्ञापन
एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि नकली बंदूक और लाइटर से गाना शूट कर रहे थे। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। पांच को पकड़ा है। इनमें दीपक, शिवम, नरेंद्र, विशाल और हरीशचंद शामिल हैं। युवकों ने इटाैरा से जारुआ कटरा की तरफ जाने वाले पुल पर गाड़ियों को दाैड़ाया था। युवती के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।