{"_id":"69729a2e058f306222093f74","slug":"air-raid-sirens-to-sound-today-6-minute-blackout-agra-news-c-25-1-agr1035-972093-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज गूंजेगा हवाई हमले का सायरन... 6 मिनट का ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज गूंजेगा हवाई हमले का सायरन... 6 मिनट का ब्लैक आउट
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार शाम 6 बजे ब्लैक आउट होगा। नागरिक सुरक्षा विभाग हवाई हमले से बचाव के लिए मॉक ड्रिल करेगा। पुलिस लाइन क्षेत्र में सायरन बजते ही शाम 6 बजे बिजली काट दी जाएगी। युद्ध जैसे हालात में बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियां बृहस्पतिवार शाम को पूर्ण हो गई। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है, इसलिए आम जनता को घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं। शाम 6 बजे से 6:06 बजे तक ब्लैक आउट होगा। पुलिस लाइन में टोरंट पावर, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न विभाग शामिल होंगे।
शाम 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाया जाएगा। सायरन बजते ही टोरंट पावर पुलिस लाइन के आसपास के क्षेत्र की बिजली बंद करेगा। 6:06 बजे हमला समाप्त होने का सायरन बजेगा और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बचाव कार्यों का होगा जीवंत प्रदर्शन
सायरन बजने के बाद प्रशासनिक टीमें अपनी मुस्तैदी दिखाएंगी। अग्निशमन विभाग भारी आग पर काबू पाने का प्रदर्शन करेगा। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक छोटी आग बुझाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास करेगी। लोक निर्माण विभाग और होमगार्ड्स मलबे में फंसे लोगों को निकालने की तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।