Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air quality in Sanjay Place is poor; dust levels found to be eight times higher than normal.

Agra News: संजय प्लेस की हवा खराब, हवा में आठ गुना अधिक मिली धूल

Thu, 12 Nov 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Air quality in Sanjay Place is poor; dust levels found to be eight times higher than normal.
धूल-धुएं से प्रदूषण का स्तर
आगरा। धूल-धुएं से प्रदूषण का स्तर लगातार पड़ रहा है। संजय प्लेस और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का एक्यूआई 250 को पार कर गया। संजय प्लेस क्षेत्र में तीन घंटे हवा बेहद खराब रही। धूल के अतिसूक्ष्म कण 8 गुना बढ़ गए। आंखों में जलन के साथ ही लोगों के लिए सांस लेना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन


जाम और पटाखों के चलते धुएं की अधिकता, निर्माण कार्य और टूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल से हवा की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लैब के अनुसार संजय प्लेस क्षेत्र का एक्यूआई 250 तक पहुंच गया। इसमें अतिसूक्ष्म कण (पीएम-2.5) का 500 तक पहुंच गए। ये 8 गुना अधिक रहे। इसी के चलते रात 9 से 12 बजे तक सबसे ज्यादा हवा खराब रही। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी की बात करें तो यहां का एक्यूआई 253 पहुंच गया। हवा में अतिसूक्ष्म कणों की संख्या 420 रही, जो चार गुना रही। इससे पर्यटक और लोगों को परेशानी हुई। अभी प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। शाहजहां गार्डन का एक्यूआई दूसरे स्थान पर रहा, यहां 196 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में भैया दूज के चलते जाम लगने से एक्यूआई बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उखड़ रही सांस, देनी पड़ रही ऑक्सीजन

एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रदूषण के चलते सांस, अस्थमा, नाक-गले की एलर्जी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस और अस्थमा के मरीजों की परेशानी तेजी से बढ़ रही है। सांस उखड़ रही है। टीबी के मरीजों की भी हालत खराब मिल रही है। लगातार खांसी और बलगम में खून आ रहा है। हालत गंभीर होने पर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इनको ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। अस्थमा अटैक के भी तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, किरकिराहट, खुजली, लाल होना, पानी आना समेत कई परेशानी के मरीज भी ओपीडी में दिखाने आ रहे हैं।

...........

क्षेत्र एक्यूआई

संजय प्लेस 250

शाहजहां गार्डन 196

आवास विकास कॉलोनी 180

रोहता 155

मनोहरपुर 140

शास्त्रीपुरम 127
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed