{"_id":"5a0c193f4f1c1bd1538bd295","slug":"air-quality-in-agra-is-worse-than-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा की हवा में दिल्ली से ज्यादा जहर, जिंदगी पर भारी न पड़े ये लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की हवा में दिल्ली से ज्यादा जहर, जिंदगी पर भारी न पड़े ये लापरवाही
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 15 Nov 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मौसम के बदलाव से कुछ प्रतिबंधों के असर के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार आया, लेकिन आगरा की हवा दिल्ली से भी ज्यादा खराब रही।
ताजमहल के शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 377 रहा, जबकि दिल्ली में यह 307 दर्ज किया गया। सप्ताहभर में यह पहला मौका है, जब आगरा की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब स्तर तक पहुंच गई।
आगरा के आसमान पर मंगलवार को भी स्मॉग की चादर रही, लेकिन बीते सप्ताह के अपेक्षाकृत कुछ कम दर्ज की गई। सोमवार को एक्यूआई 385 पर थी। वहीं मंगलवार को हवा चलने के कारण इसमें कुछ कमी आई और यह 377 दर्ज किया गया।
पीएम कणों की संख्या 466 तक पहुंची, जबकि रात में न्यूनतम पीएम कणों की संख्या 251 पर रही है। कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा न्यूनतम 20 गुना और अधिकतम 52 गुने तक बरकरार है।

यहां धड़ल्ले से जला रहे कूड़ा
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने पर तुरंत एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया गया, लेकिन आगरा में ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी ने न तो कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही किसी की जिम्मेदारी तय की है।
आगरा में कूड़ा धड़ल्ले से जलाया जा रहा है। आगरा कैंट से ईदगाह के बीच कूड़े के ढेर में पूरे दिन आग लगी रही, जिसका धुंआ नगला छऊआ और रूई की मंडी, अर्जुन नगर के लोगों को परेशान करता रहा।
वहीं सराय ख्वाजा, नरीपुरा, खंदौली, अवधपुरी, मारुति एस्टेट, कोठी मीना बाजार, शाहगंज, हमीद नगर, आवास विकास कालोनी, जगदीशपुरा में कूड़ा जलने से शाम को लोगों को सांस लेने में तकलीफ का महसूस हुई।