फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Pollution Level in Agra News: Agra Air Quality Index (AQI) reached dangerous level

Pollution: देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में फिर शामिल हुआ आगरा, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

Sat, 21 Nov 2020 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 10:47 AM IST
सार

  • बारिश के चार दिन बाद फिर बढ़ गया प्रदूषण स्तर, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई
  • हवा की गुणवत्ता फिर हुई खराब, दिल्ली एनसीआर से ज्यादा प्रदूषण आगरा में हुआ

विज्ञापन
Air Pollution Level in Agra News: Agra Air Quality Index (AQI) reached dangerous level
धुंध में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन की राहत के बाद आगरा एक बार फिर देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में से शामिल हो गया। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची में आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआईः) 302 रहा। देश में आगरा 10 वां और उत्तर प्रदेश का छठा सबसे प्रदूषित शहर हो गया। 

विज्ञापन


बारिश के बाद आगरा की हवा में सुधार आया था, लेकिन गुरुवार से हवा की गुणवत्ता खराब होनी शुरू हो गई, जो शुक्रवार को गंभीर स्तर पर आ गई। दिल्ली एनसीआर से ज्यादा प्रदूषण आगरा में दर्ज किया गया। दिल्ली में एक्यूआई 294 है, जबकि आगरा में 302 हो गया।
विज्ञापन



37 गुना कार्बन मोनोक्साइड, 6 गुना सूक्ष्म कण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक आगरा में मानक से 37 गुना ज्यादा कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा है जो रात 11 बजे सर्वाधिक रही, वहीं सुबह 5 से 9 बजे तक और शाम को 7 से 8 बजे के बीच सबसे ज्यादा कार्बन मोनोक्साइड संजय प्लेस स्थित ऑटोमेटिक स्टेशन पर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद सूक्ष्म कण पीएम-2.5 कणों की मात्रा सामान्य से 6 गुना ज्यादा रही, जो शाम 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक 300 के पार बनी रही। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक धूल कण उच्चतम स्तर तक पहुंच गए। 

देश के टॉप 10 प्रदूषित शहर
शहर         -  एक्यूआई
फतेहाबाद    - 360
मुजफ्फरपुर  - 346
हिसार        - 341
यमुना नगर  -  329
बुलंदशहर, भिवाड़ी  -  326
गाजियाबाद  - 325
ग्रेटर नोएडा  -  314
बागपत   - 311
नोएडा    - 306
आगरा    - 306

आगरा के प्रदूषित इलाके
क्षेत्र                   - एक्यूआई  -  पीएम-10
अल्लाबख्श चौराहा   - 465      -   755
आईएसबीटी          - 437      -   642
ईदगाह चौराहा        - 436      -  636
विभव नगर           - 415      -  467
आगरा फोर्ट स्टेशन   - 405      -  334
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed