{"_id":"5fbfaf478ebc3e9bb543157f","slug":"air-pollution-in-agra-agra-seventh-polluted-city-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Air Pollution: देश का सातवां प्रदूषित शहर रहा आगरा, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Air Pollution: देश का सातवां प्रदूषित शहर रहा आगरा, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा
Fri, 27 Nov 2020 10:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:41 AM IST
सार
- प्रदेश में चौथा प्रदूषित शहर दर्ज किया गया
- 20 गुना ज्यादा मोनोक्साइड
विज्ञापन
आगरा प्रदूषण: आगरा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की हवा की गुणवत्ता गुरुवार को खराब रही। देश के सबसे खराब हवा की गुणवत्ता वाले 10 शहरों में आगरा सातवें नंबर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में गुरुवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 318 दर्ज किया गया। प्रदेश में आगरा चौथा प्रदूषित शहर रहा। ये हाल तब रहा, जब सुबह बारिश के कारण धूल कणों की मात्रा कम हो गई।
गुरुवार की सुबह दो घंटे तक बारिश और बूंदाबांदी होती रही। दिन भर बादल छाए और ठंडी हवाएं जारी रहीं, लेकिन मौसम के इस बदलाव का असर प्रदूषण पर नहीं पड़ा। बुधवार की तरह आगरा की हवा जहरीली बनी रही।
सुबह से लेकर शाम तक पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम की मात्रा सामान्य से 4 से 6 गुना के बीच बनी रही। कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा दोपहर में एक बजे सबसे ज्यादा रही और यह 20 गुना तक ज्यादा बनी रही। धूल कणों की संख्या में सुबह बारिश के बाद ज्यादा गिरावट नहीं आई।

शहर एक्यूआई
कानपुर 390
लखनऊ 375
ग्वालियर 340
बुलंदशहर 331
धौरेहरा 329
पटना 319
आगरा 318
फरीदाबाद 312
दिल्ली 302
गाजियाबाद 301
कानपुर 390
लखनऊ 375
ग्वालियर 340
बुलंदशहर 331
धौरेहरा 329
पटना 319
आगरा 318
फरीदाबाद 312
दिल्ली 302
गाजियाबाद 301
प्रदूषण तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
कार्बन मोनोक्साइड 13 56 82
नाइट्रोजन डाइक्साइड 33 57 112
ओजोन 11 18 132
पीएम (2.5) 269 319 348
कार्बन मोनोक्साइड 13 56 82
नाइट्रोजन डाइक्साइड 33 57 112
ओजोन 11 18 132
पीएम (2.5) 269 319 348