{"_id":"61b8077408b8e26b634250e4","slug":"air-pollution-and-smog-in-december-14-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: धुंध के साथ जहरीली हुई हवा, सात गुना से ज्यादा धूल कण, इन जगहों पर बढ़ा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: धुंध के साथ जहरीली हुई हवा, सात गुना से ज्यादा धूल कण, इन जगहों पर बढ़ा प्रदूषण
Tue, 14 Dec 2021 08:24 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:24 AM IST
सार
धूल, कचरा जलाने, ट्रैफिक जाम और पटाखों का एक साथ चलाने के कारण वातावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है। मौसम संबंधी कारकों के कारण प्रदूषण स्तर एकाएक बढ़ा है।
विज्ञापन
आगरा: शहर पर चढ़ी धुंध की चादर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोमवार को सुबह धुंध गहराने के साथ हवा भी जहरीली हो गई। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स सूची में आगरा का एक्यूआई 222 रहा, जिसमें सूक्ष्म कण पीएम 2.5 कणों की मात्रा सामान्य से 7 गुना से ज्यादा पहुंच गई। खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा भी सामान्य से 42 गुना ज्यादा दर्ज की गई। शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी का सेक्टर तीन रहा, जहां एक्यूआई 277 दर्ज किया गया। इसके बाद ताजमहल के 500 मीटर दायरे में बने शाहजहां पार्क में एक्यूआई 238 पहुंचा। शहर में पांच में से चार जगह पर प्रदूषण स्तर खराब रहा, जबकि मनोहरपुर में यह सबसे कम 181 पर रहा।
जगह एक्यूआई
सेक्टर 3 277
शाहजहां पार्क 238
संजय प्लेस 220
शास्त्रीपुरम 203
मनोहरपुर 181
प्रदूषण का ये रहा हाल
प्रदूषण तत्व न्यूनतम औसतम अधिकतम
पीएम 2.5 कण 134 277 459
पीएम 10 कण 102 188 419
कार्बन मोनोऑक्साइड 39 71 167
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 18 42 66
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस: ताजनगरी के 710 घर सूरज से ले रहे ऊर्जा, हर साल बचाते हैं 8.40 करोड़ रुपये
विज्ञापन
जगह एक्यूआई
सेक्टर 3 277
शाहजहां पार्क 238
संजय प्लेस 220
शास्त्रीपुरम 203
मनोहरपुर 181
प्रदूषण का ये रहा हाल
प्रदूषण तत्व न्यूनतम औसतम अधिकतम
पीएम 2.5 कण 134 277 459
पीएम 10 कण 102 188 419
कार्बन मोनोऑक्साइड 39 71 167
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 18 42 66
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस: ताजनगरी के 710 घर सूरज से ले रहे ऊर्जा, हर साल बचाते हैं 8.40 करोड़ रुपये
विज्ञापन