फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Marshal SP Singh visited Air Force Station Agra

Agra: एयर मार्शल ने किया वायु सेना स्टेशन का दौरा, अफसरों के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed, 02 Nov 2022 11:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 11:50 AM IST
सार

वायुसेना स्टेशन आगरा के तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान एयर कमोडोर एसके वर्मा विशिष्ट सेवा मेडल एवं अलका वर्मा अध्यक्ष वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) ने  एयर मार्शल एपी सिंह का स्वागत किया।

विज्ञापन
Air Marshal SP Singh visited Air Force Station Agra
एयर मार्शल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य कमान मुख्यालय भारतीय वायु सेना ने 29 से 31 अक्तूबर तक आगरा के वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एयर मार्शल एपी सिंह के साथ वायुसेना परिवार कल्याण संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष सरिता सिंह भी आगरा आईं थीं। 

विज्ञापन


वायुसेना स्टेशन आगरा के तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान एयर कमोडोर एसके वर्मा विशिष्ट सेवा मेडल एवं अलका वर्मा अध्यक्ष वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) ने उनका स्वागत किया। एयर मार्शल के सम्मान में शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने स्टेशन एवं इसके अधीन विभिन्न यूनिटों में कार्यरत कार्मिकों से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने वायुसेना स्टेशन आगरा जोकि एक महत्वपूर्ण एयरबेस है। वहां की संक्रियात्मक अनुरक्षणात्मक एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

 
वायु सेना परिवार कल्याण संघ (क्षेत्रीय)अध्यक्ष सरिता सिंह ने वायु सेना स्टेशन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थान उम्मीद विद्या किरन का भी दौरा किया। एवं वायुसेना कार्मिकों की पत्नियों से बातचीत की। उन्होंने वायु सेना स्टेशन परिवार कल्याण संघ द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed