{"_id":"592efbc14f1c1bea53bdccea","slug":"air-india-flight-from-agra-is-going-to-start-from-three-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा से फिर मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा, तीन जून से एयर इंडिया की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से फिर मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा, तीन जून से एयर इंडिया की फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 31 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर आगरा के आसमान पर एयर इंडिया के विमान की गड़गड़ाहट सुनाई देगी और वाराणसी से पर्यटक विमान में बैठकर महज 70 मिनट में सीधे आगरा आ सकेंगे। तीन जून से एयर इंडिया अपनी एआई-406 फ्लाइट को आगरा से जोड़ रहा है। आठ मार्च को यह उड़ान बंद कर दी गई थी।
इसे अक्तूबर में टूरिस्ट सीजन शुरू होने पर चलाया जाना था, लेकिन पर्यटन उद्यमियों की मांग के बाद एयर इंडिया इसे शनिवार से शुरू कर देगा।
यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को अपने पुराने रूट नई दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो पर ही चलेगी।
मार्च के बाद इस रूट से आगरा हटा दिया गया था। दिल्ली से वाराणसी तक इस फ्लाइट के जरिए महज 80 मिनट में, वाराणसी से आगरा तक 70 मिनट में और आगरा से खजुराहो तक महज 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है।
एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर तीन जून से फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया है। ऑन लाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। जून के अंत में एयर इंडिया आगरा-जयपुर के बीच भी रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उड़ान शुरू करने वाला है।
विज्ञापन
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने बताया कि आगरा को हवाई मार्ग से जोड़ना बेहद जरूरी है। वाराणसी और खजुराहो के लिए फ्लाइट फिर शुरू होने के बाद रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में आगरा से कुछ शहरों को जुड़वाने का प्रयास हो रहा है। जयपुर, बंगलूरू, गोवा और मुंबई से आगरा जुड़ जाए तो पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयां छुएगा।

एआई-406 का यह है शेड्यूल
Air India
शहर आना जाना
नई दिल्ली - 10:15
वाराणसी 11:35 12:10
आगरा 1:20 1:55
खजुराहो 2:40
नई दिल्ली - 10:15
वाराणसी 11:35 12:10
आगरा 1:20 1:55
खजुराहो 2:40