फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   air force group captain dead in accident on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

Sun, 07 Apr 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
air force group captain dead in accident on agra lucknow   expressway
एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन जसवीन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को कठफोरी के पास हुए हादसे में एयरफोर्स में तैनात ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई। कार में सवार उनकी पत्नी, बेटी और बेटा घायल हो गए। घायलों का सैफई स्थित पीजीआई में इलाज चल रहा है। ये लोग वाराणसी से आगरा जा रहे थे। आगरा से इन्हें दिल्ली जाना था। 
विज्ञापन


जसबीन सिंह (48) निवासी साकेत नगर दिल्ली, पानागढ़ आसनसोल स्थित एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन पद पर तैनात थे। जसबीन सिंह अपनी पत्नी कोमल कौर (46), पुत्र अभिराज सिंह (16) और पुत्री अभिनी कौर (13) के साथ कार से  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से वाराणसी होते हुए आगरा जा रहे थे। 
विज्ञापन


आगरा के खेरिया में उन्हें कोई जरूरी कार्य था, वहां से दिल्ली जाना था। बताया जाता है कि जसबीन सिंह की कार जैसे ही कठफोरी के समीप पहुंची। वैसे की उनकी कार पलट गई। असंतुलित हुई कार ने कई पलटे लिए। इस दौरान कार का गेट खुल जाने के कारण जसबीन सिंह कार से बाहर निकलकर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जसबीन सिंह की पत्नी और बच्चे भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार को तत्काल पीजीआई सैफई भिजवाया। यहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जसबीन सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी कोमल कौर व बच्चों का इलाज किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed