{"_id":"5ca8c5d8bdec2214516f59b2","slug":"air-force-group-captain-dead-in-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन की मौत, पत्नी और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन की मौत, पत्नी और बच्चे घायल
Sun, 07 Apr 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन जसवीन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को कठफोरी के पास हुए हादसे में एयरफोर्स में तैनात ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई। कार में सवार उनकी पत्नी, बेटी और बेटा घायल हो गए। घायलों का सैफई स्थित पीजीआई में इलाज चल रहा है। ये लोग वाराणसी से आगरा जा रहे थे। आगरा से इन्हें दिल्ली जाना था।
जसबीन सिंह (48) निवासी साकेत नगर दिल्ली, पानागढ़ आसनसोल स्थित एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन पद पर तैनात थे। जसबीन सिंह अपनी पत्नी कोमल कौर (46), पुत्र अभिराज सिंह (16) और पुत्री अभिनी कौर (13) के साथ कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से वाराणसी होते हुए आगरा जा रहे थे।
आगरा के खेरिया में उन्हें कोई जरूरी कार्य था, वहां से दिल्ली जाना था। बताया जाता है कि जसबीन सिंह की कार जैसे ही कठफोरी के समीप पहुंची। वैसे की उनकी कार पलट गई। असंतुलित हुई कार ने कई पलटे लिए। इस दौरान कार का गेट खुल जाने के कारण जसबीन सिंह कार से बाहर निकलकर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में जसबीन सिंह की पत्नी और बच्चे भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार को तत्काल पीजीआई सैफई भिजवाया। यहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल जसबीन सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी कोमल कौर व बच्चों का इलाज किया जा रहा है।