फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air conditioned wards will be built at health centers

Agra News: स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे वातानुकूलित वार्ड

Thu, 18 Apr 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Air conditioned wards will be built at health centers
कासगंज। गर्मी तीव्रता की ओर अग्रसर है। आगामी दिनों में तापमान में और अधिक इजाफा होने की प्रबल संभावनाएं हैं। ऐसे में लोगों के लू की चपेट में आने की आशंकाएं भी बढ़ने लगी हैं। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तैयारी में जुट गया है। लू लगने पर पीड़ित को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) देने के जिला अस्पताल सहित सभी ब्लाॅक स्तरीय अस्पतालों में इंतजाम किए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर अस्पतालों में वातानुकूलित वार्ड बनाने की तैयारी हो रही है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के शुरू से ही तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। तापमान 38 डिग्री तक दस्तक दे चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। माह के अंत तक पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी तेजी से बढ़ेगी। ऐेसे में लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं। इसके मद्देनजर जिला अस्पताल सहित सभी पांच सामुदायिक स्वास्थ्य एवं दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उनके उपचार के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत चार बेड युक्त एक वार्ड वातानुकूलित बनेगा। जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर के पास बड़े कूलर लगाए जाएंगे। इससे यहां आने वाले मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही अस्पताल परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था भी की की जाएगी।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान की संभावना
तिथि - अधिकतम तापमान
18 अप्रैल- 39
19 अप्रैल- 39
20 अप्रैल-38
21 अप्रैल-38
22 अप्रैल-39
23 अप्रैल-40

गर्मी बढ़ने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अभी से व्यवस्थाएं की जा रही है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आआरएस घोल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य केंद्राें पर वातानुकूलित वार्ड बनाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं-डाॅ. राजवी अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed