फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahilyabai was the living embodiment of national religion

Agra News: राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप थीं अहिल्याबाई

Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai was the living embodiment of national religion
कासगंज। रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत भाजपा का जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय में हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का संजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आज का भव्य काशी विश्वनाथ धाम उसी मंदिर का स्वरूप है, जिसे अहिल्याबाई ने अपने संसाधनों से बनवाया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताया। मंचासीन अतिथि के रूप में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, अनिल पुंढीर, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, पूर्व चेयरमेन राजेंद्र बोहरे, कुमकुम वार्ष्णेय, सीमा शाक्य, डॉ. सांत्वना पाराशर, विजय लक्ष्मी कश्यप, डीएस पाल, मयंक वैश्य प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed