फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahilyabai Holkar

Agra News: सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई होल्कर, केंद्रीय राज्यमंत्री बोले-लोकहिकारी कार्यों से देश को नई दिशा दी

Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar
फोटो। कस्बा फतेहाबाद में निकलती अहिल्याबाई होल्कर की जयंती में शामिल लोग , व झाकियां
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां रही। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ बाह रोड स्थित दीनदयाल चौक पर केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक न्याय, सुशासन और जनकल्याण की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने कुशल प्रशासन और लोकहितकारी कार्यों से देश को नई दिशा दी। आज भी उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शोभायात्रा में दर्जनभर आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जयंती समारोह के संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने इंदौर को अपनी राजधानी बनाकर जनकल्याण के अनेक कार्य कराए। देशभर में मंदिरों, कुओं और बावड़ियों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, पोहप सिंह, विक्रम सिंह, डोंगर सिंह, अमर सिंह बघेल, हरवीर सिंह बघेल, त्रिलोकी प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed