{"_id":"6314e7f04b874b41d556c354","slug":"agriculture-minister-suddenly-reached-mainpuri-reviewed-the-samman-nidhi-mainpuri-news-agr5457415118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक मैनपुरी पहुंचे कृषि मंत्री, सम्मान निधि की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक मैनपुरी पहुंचे कृषि मंत्री, सम्मान निधि की समीक्षा की
विज्ञापन
मैनपुरी।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को बिना कार्यक्रम के अचानक मैनपुरी पहुंच गए। उन्होंने यहां सम्मान निधि के तहत चल रहे जमीन सत्यापन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सात सितंबर तक जमीन सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को सम्मान निधि की अगली किस्त आसानी से जारी की जा सके। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करने के साथ ही खाद-बीज की दुकानों को चेक किया।
कृषि मंत्री रविवार दोपहर अचानक मैनपुरी पहुंच गए। करहल चौराहे पर उन्होंने खाद-बीज की दुकान को चेक किया। उन्होंने स्टॉक के साथ ही बीज और दवाओं के बारे में जानकारी ली। दुकानदार को निर्देश दिए कि नियमानुसार खाद बीज की बिक्री की जाए। कृषि मंत्री सदर तहसील पहुंचे। इस बीच एडीएम रामजी मिश्रा, एसडीएम नवोदिता शर्मा भी पहुंचीं। कृषि मंत्री ने यहां सम्मान निधि के तहत चल रहे जमीन सत्यापन कार्य की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की ओर से निर्धारित सात सितंबर तक जमीन सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। जमीन सत्यापन कार्य के बाद ही किसानों को किसान सम्मान निधि की अगली किस्त मिल सकेगी। कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों को किसान हित में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक डीवी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो लाख किसानों की जमीन हुई सत्यापित
निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने कृषि मंत्री को भूमि सत्यापन कार्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3.55 किसानों का ई केवाईसी का डाटा उपलब्ध है, इसमें से 2.35 लाख किसानों ने ई केवाईसी कराई है। कुल मिलाकर 66 प्रतिशत किसानों ने अब तक ई केवाईसी कराई है। इसमें से 2.12 लाख किसानों की भूमि का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।