फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agriculture

82 हजार किसानों का सम्मान निधि डाटा नहीं हुआ संशोधित

Sat, 07 Mar 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
agriculture
मैनपुरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हुए 82 हजार से अधिक किसानों का डाटा संशोधित नहीं हो पाया। इसके चलते उनके खाते में किस्त नहीं जा पा रही है। जिलाधिकारी ने अब राजस्व विभाग को संशोधन के आदेश दिए हैं। वहीं किसानों से अपील की है कि वे खुद लेखपाल से संपर्क कर अपना डाटा संशोधित कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले से 3.49 लाख किसानों का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर फीड किया गया था। इसमें से कई स्तर पर फिल्टर के बाद किसानों को सम्मान निधि की किस्त जारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्तर से डाटा में 82881 किसानों का आधार के अनुसार नाम में भिन्नता होने या गलत आधार संख्या होने के कारण डाटा रिजेक्ट कर दिया गया है। इनके खातों में चतुर्थ किस्त जारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में अब संशोधन कराने के लिए ग्रामवार सूची लेखपालों को सौंपी गई है। लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों के किसानों के पंजीकरण में कमियों को संशोधित कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि वे अपने लेखपाल से संपर्क कर अपना पंजीकरण सही करा लें। इससे उनके खाते में किसान सम्मान निधि की किस्त भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed