फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agriculture, ganna

गन्ना बुवाई का लक्ष्य तय, जागरूकता को बनाई टीमें

Tue, 15 Oct 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
agriculture, ganna
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गन्ने की बुवाई का लक्ष्य तय कर दिया है। जागरूकता के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें पंजीकृत किसानों के अलावा नए किसानों को भी गन्ने की पैदावार के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक गन्ने की पैदावार का अलग अलग लक्ष्य तय होता रहा है। पिछले साल की सापेक्ष इस साल गन्ने का क्षेत्रफल कम हो गया है। इस बीच गन्ना विभाग और चीनी मिल दोनों ही चिंतित हैं। गन्ना विभाग ने कम लागत में अधिक पैदावार की योजना तैयार की है। इसी उद्देश्य से गन्ने की बुवाई को बढ़ावा देने का लक्ष्य तय किया गया है। जिले में गन्ने की पैदावार करने वाले किसानों की संख्या अधिक हैै। न्यौली चीनी मिल और गन्ना विभाग ने टीम बनाई हैं जो गांव-गांव पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने किसानों को अलग अलग प्रजाति के गन्ना पैदा करने की सलाह दी है। इसके साथ ही शरदकालीन गन्ने से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी है। गन्ना विशेषज्ञों के मुताबिक यदि गन्ना की बुवाई किसान करते हैं तो वह सहफसली खेती का भी लाभ ले सकते हैं। जिसमें दलहन और तिलहन की फसलें पैदा की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैंक विधि पर अमल तेज
कासगंज। जिले में गन्ने की पैदावार किसान अपनी पुरानी विधि से करते आए हैं, लेकिन अब गन्ना विभाग ने नई ट्रैंक विधि से किसानों को जागरूक कर पैदावार बढ़ाने की योजना बनाई है। गन्ना विभाग ट्रैंक विधि पर अधिक अमल कर रहा है। इस विधि के मुताबिक किसान पांच फीट दूरी पर यदि गन्ना बोते हैं तो पैदावार अधिक होगी और सहफसली खेती में भी आसानी रहेगी।
आंकड़े की नजर से
- 8000 हेक्टेयर तय किया गया गन्ने की बुवाई का लक्ष्य।
- 700 से अधिक किसानों को किया जागरूक, लिए दस्तावेज।
- जिले में शरदकालीन गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। प्रयास है कि तय किया गया लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।
- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed