{"_id":"61b0ebbbdc0d83055307a7d9","slug":"agriculture-department-launched-a-campaign-filled-15-samples-of-fertilizers-and-seeds-mainpuri-news-agr517183185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग ने चलाया अभियान, खाद-बीज के 15 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग ने चलाया अभियान, खाद-बीज के 15 नमूने भरे
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के आदेश पर कृषि विभाग द्वारा जिले भर में बीज और उर्वरक विक्रेताओं की दुकान पर चेकिंग की गई। इस दौरान खाद-बीज के 15 नमूने लेकर जांच क लिए भेजे गए। वहीं नियमों का पालन न करने पर 11 उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किया गया है।
शासन के आदेश पर उप कृषि निदेशक डीवी सिंह और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसके साथ एडीओ कृषि के नेतृत्व में गठित टीमों ने अभियान चलाकर उर्वरक और बीज विक्रेताओं की दुकान पर चेकिंग की। टीमों ने जिले भर में कुल 47 दुकानों पर छापेमारी की। यहां से कुल 15 नमूने लिए गए।
इसमें बीज के पांच, उर्वरक के सात और कृषि रक्षा रसायनों के तीन नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं छापेमारी के दौरान लाइसेंस प्रदर्शित न होने, स्टॉक बोर्ड न होने, स्टॉक रजिस्टर सही न होने जैसी कमियों पर 11 उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से बुधवार को फोन कर उर्वरक विक्रेताओं से यूरिया के स्टॉक की जानकारी ली गई थी। इसमें अधिकांश उर्वरक विक्रेताओं ने या तो स्टॉक निल बताया गया। जबकि एफएमएस पर स्टॉक निल नहीं था या फिर बताए गए स्टॉक से काफी अधिक था।
इस पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने आठ उर्वरक विक्रेताओं का विक्रय प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें विकास ट्रेडर्स बरनाहल, दुबेजी खाद भंडार बेवर, सिद्धार्थ खाद भंडार करीमगंज, सुनील कुमार ट्रेडर्स बेवर, विशाल खाद भंडार करीमगंज, गुरमीत सिंह खाद भंडार अस्योली, सर्वेश खाद भंडार भैंसरोली, शाक्य कृषि सेवा केंद्र डालूपुर शामिल हैं।