{"_id":"696a8887ec6e2c5595014289","slug":"agricultural-land-of-one-gangster-act-accused-seized-another-arrested-agra-news-c-175-1-kas1003-142251-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की कृषि भूमि जब्त, दूसरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की कृषि भूमि जब्त, दूसरा गिरफ्तार
Sat, 17 Jan 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो34सोरोंजी के गांव नगला मोती उर्फ हरनाथपुर में संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करतीं सी
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को गैंगस्टर के आरोपी सोरोंजी में नगला मोती हरनाथपुर निवासी वीरेश की 0.154 हेक्टेयर कृषि भूमि कुर्क की गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गांव में मुनादी करवाई। कुर्क संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड लगाया गया। वहीं, ढोलना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी वीरेश जुए खेलकर अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। उसने कृषि भूमि को अपनी पत्नी ललिता देवी के नाम पर खरीदा था। ढोलना थाना पुलिस ने आरोपी को जुआ घर पर छापा मारकर पकड़ा था। उस पर गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज किया था। गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। खेती की जमीन का 0.154 हेक्टेयर रकबा जब्त किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये हैं। कार्रवाई के दौरान सीओ सदर आंचल चौहान, नायब तहसीलदार गरिमा सिंह राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौजूद रहीं। कार्रवाई के दौरान ढोलना, सोरोंजी थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।