{"_id":"5ea1c08a8ebc3e9046021693","slug":"agriculchure-mainpuri-news-agr438957198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के बचाव के लिए ऑनलाइन किसानों को कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के बचाव के लिए ऑनलाइन किसानों को कर रहे जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन में फसलों को काई नुकसान न हो इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक लगातार प्रयास कर रहे हैं। वे अब ऑनलाइन ही किसानों तक फसलों संबंध में जानकारी पहुंचा रहे हैं। इसके लिए लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों पर किसानों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप में सभी कृषि वैज्ञानिक अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार किसानों तक जानकारी पहुंचा रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार किसानों को फसलों की कटाई और बुवाई में उपयोग में आने वाले यंत्रों की जानकारी साझा कर रहे हैं तो वहीं उद्यान वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी लहसुन की खोदाई, कद्दूवर्गीय सब्जियों में कीटों से बचाव और बागबानी में फलों को गिरने से बचाने के प्रति जानकारी दे रहे हैं। मृदा वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मिश्रा भी मृदा का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए किसानों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए वे किसानों को गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेष न जलाने और ढेंचा की बुवाई की सला देते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा किसानों तक मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लगातार पहुंचा रहे हैं।