फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agrasen's procession was taken out with great pomp

Agra News: धूमधाम से निकाली गई अग्रसेन की शोभायात्रा

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Agrasen's procession was taken out with great pomp
कासगंज। अग्रवाल समाज के द्वारा श्री अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महाराज अग्रसेन की आरती उतारी गई। शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। देर रात तक शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ एडीजीसी अंकित अग्रवाल व सर्जन डॉ. नेहा अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन की आरती उतारकर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत अध्यक्ष अनुराग बिंदल, सचिव मोहित अग्रवाल ने किया। इसके पश्चात महाराज अग्रसेन के जयकारों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में विभिन्न तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महाराज अग्रसेन के रथ के पीछे 18 बाल स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में काली अखाड़े अपनी काली कला के करतब दिखा रहे थे। वहीं अन्य अखाड़ों में भी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे थे। ऊंट की सवारी भी निकाली गई। बड़ी संख्या में उत्साह के साथ समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा सोरों गेट से शुरू होकर गली इंस्पेक्टर राम सिंह, गली पल्लेदार, बड़ी होली, मीना बाजार, बोहरान गली, बिलराम गेट, सूत की मंडी, पचौरियान गली, नदरई गेट, लक्ष्मीगंज, बारहद्वारी, गली स्टेट बैंक सहित अन्य मार्गों पर शोभायात्रा ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed