फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agrasen's procession was carried out with great pomp

Agra News: धूमधाम से निकाली गई अग्रसेन की शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Agrasen's procession was carried out with great pomp
फोटो 51 शहर के करहल रोड पर श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग। संवाद
मैनपुरी। श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत सोमवार को शहर के करहल रोड स्थित अग्रवाल सभा भवन से श्री अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले सुबह हवन पूजन और दोपहर को शहर के घंटाघर चौक स्थित श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। श्री अग्रवाल सभा भवन से शोभायात्रा की शुरुआत समाज के लोगों ने श्री अग्रसेन महाराज की आरती उतारकर की। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के साथ महापुरुषों की 20 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। बैंड-बाजों पर बजने धार्मिक गीतों ने अलग ही छटा बिखेरी।सत्यप्रकाश अग्रवाल के संयोजकत्व में अग्रवाल सभा भवन में हवन-पूजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद समाज के लोगों ने श्री अग्रसेन महाराज की आरती उतारी। दीपक अग्रवाल के संयोजकत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। दोपहर में शहर के घंटाघर चौक पर स्थापित श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर समाज के लोगों माल्यार्पण किया और आरती उतारी। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस दौरान वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ़ सुमंत गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, सुरेशचंद्र बंसल, घनश्याम दास गुप्ता, अशोक गुप्ता पप्पू, डॉ़ संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ़ राकेश गुप्त, केके गुप्ता, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, वंश अग्रवाल, चिराग मित्तल, मोहित अग्रवाल, रोहित शाह आदि मौजदू रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed