फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Vikas takes African club cricket by storm, smashing 53 runs off 16 balls.

Agra News: आगरा के विकास का अफ्रीकी क्लब क्रिकेट में तूफान, 16 गेंदों में 53 रन ठोंके

Wed, 16 Sep 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Agra's Vikas takes African club cricket by storm, smashing 53 runs off 16 balls.
विकास सिकरवार
आगरा। क्रिकेट के मैदान पर आगरा के खिलाड़ियों का जलवा अब देश की सीमाओं से बाहर भी दिखाई दे रहा है। जाम्बिया की राजधानी लुसाका में खेले गए क्लब क्रिकेट मैच में आगरा के विकास सिकरवार ने बल्ले और विकेट के पीछे अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया। 16 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली। विकेट के पीछे दो असाधारण कैच भी लपके।
विज्ञापन

विंटेज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोटस स्पोर्ट्स क्लब के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा। पीछा करने उतरी लोटस स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। विकास ने पावरप्ले में ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उनकी 16 गेंदों में 53 रन की पारी ने टीम की रन गति को शुरुआती ओवरों में ही बेहद तेज कर दिया। इससे लोटस क्लब ने महज 11 ओवर में 151 रन का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

विकास के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उन्होंने केवल बल्ले से ही नहीं, बल्कि विकेटकीपिंग में भी अपनी छाप छोड़ी। विकेट के पीछे उन्होंने दो शानदार कैच लपके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुसाका में क्लब क्रिकेट का स्तर भी इस मुकाबले को खास बनाता है। यहां विभिन्न अफ्रीकी देशों के क्रिकेटरों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी क्लब क्रिकेट में हिस्सा लेते हैं। विकास की इस तूफानी पारी ने न सिर्फ लोटस स्पोर्ट्स क्लब को आसान जीत दिलाई, बल्कि अफ्रीकी क्रिकेट में आगरा की प्रतिभा की भी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed