{"_id":"6ad1472a58f58e917e01568f","slug":"agras-vani-dominates-in-shot-put-agra-news-c-25-agr1067-1186718-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोला फेंक में आगरा की वानी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोला फेंक में आगरा की वानी का दबदबा
Fri, 16 Oct 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70वीं तीन दिवसीय माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और मार्च पास्ट की सलामी के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। आगरा की वानी कुमारी ने अंडर-14 बालिका गोला फेंक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय रणजी क्रिकेटर केके शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर आगरा की श्रेष्ठ धाविका श्रीजी को सौंपी, जिन्होंने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर उसे स्थापित किया। इस अवसर पर नगर निगम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने श्री कृष्ण भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में मेजबान आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी के 400 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी 22 विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं। डीआईओएस रवींद्र पाल सिंह तोमर, डीआईओएस (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार और जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, केपी सिंह, पंकज कश्यप, एनके बिंदु आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले दिन इन्होंने मारी बाजी
अंडर-14 बालिका वर्ग गोला फेंक में आगरा की वानी कुमारी प्रथम, मथुरा की आस्था द्वितीय व फिरोजाबाद की कशिश तृतीय रहीं।
अंडर-17 बालिका 800 मीटर दौड़ में मैनपुरी की करिश्मा प्रथम, आगरा की कुमकुम द्वितीय व अंशिका तृतीय रहीं।
अंडर-19 बालिका 800 मीटर दौड़ में मथुरा की गौरी प्रथम, फिरोजाबाद की रीना द्वितीय व मैनपुरी की नेहा तृतीय रहीं।
अंडर-14 बालक गोला फेंक में मैनपुरी के प्रिंस प्रथम, मथुरा के प्रिंस द्वितीय व धर्मेंद्र तृतीय रहे।
अंडर-17 बालक 800 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के योगेंद्र प्रथम, मैनपुरी के सोनू द्वितीय व आगरा के हेमंत तृतीय रहे।
अंडर-19 बालक 800 मीटर दौड़ में मथुरा के अमित प्रथम, फिरोजाबाद के सचिन द्वितीय व आगरा के मानवेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
-- -- -