फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Poonam Yadav's spin entangles Kerala, sports fans excited

Agra News: आगरा की पूनम यादव की फिरकी में उलझा केरल, खेल प्रेमी उत्साहित

Sun, 08 Feb 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Agra's Poonam Yadav's spin entangles Kerala, sports fans excited
पूनम यादव
आगरा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव की फिरकी में केरल की टीम उलझकर रह गई। रेलवे की सीनियर महिला टीम ने रांची में हुई सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी मुकाबले में केरल को 131 रन से करारी शिकस्त दी। आगरा की इस बेटी की उपलब्धि से खेल प्रेमी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

रेलवे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम को स्टार स्पिनर पूनम यादव ने शुरू से ही जकड़ लिया। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च करते हुए 5 अहम विकेट झटके। एक ओवर मेडन भी रहा।
विज्ञापन

पूनम यादव के कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि कमेंट्री करने के बाद सीधे मैच खेलना आसान नहीं होता। उनकी फिटनेस और क्रिकेट की समझ उन्हें अलग बनाती है। उनका प्रदर्शन दिखाता है कि वह अब भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच विनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ी कल्पना लोधी ने कहा कि पूनम यादव की फिरकी में अनुभव और आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है। आगरा ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए वह प्रेरणा हैं। ऐसे प्रदर्शन से हम जैसे युवा खिलाड़ियों को सीखने की दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed