{"_id":"6a78e49a5c1181a7300b4155","slug":"agras-manika-toshan-and-abhijaa-won-6-gold-medals-in-prayagraj-agra-news-c-365-1-sagr1044-109210-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रयागराज में आगरा की मनिका, तोशान, अभिजा ने जीते 6 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रयागराज में आगरा की मनिका, तोशान, अभिजा ने जीते 6 स्वर्ण पदक
Mon, 10 Aug 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
तैराकी प्रतियोगिता की विजेता
आगरा। प्रयागराज में हुए सीआईएससीई क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में आगरा की मनिका जैन ने अंडर-19 बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते।
इसी तरह तोशान गुप्ता ने अंडर-19 बालक वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। अभिजा सोलोमन ने 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण और 4×50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक जीता। समय अग्रवाल ने अंडर-17 बालक वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। मनिका जैन, तोशान गुप्ता और अभिजा सोलोमन का चयन 2 से 4 सितंबर को बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा, प्रशिक्षकों राहुल शर्मा, मनीष सिंह, कुमकुम गुप्ता और अमर अवस्थी ने हर्ष जताया है।