{"_id":"6ab19d72e28085a1f6075213","slug":"agras-fardeen-and-anshay-start-with-a-win-in-snooker-agra-news-c-365-1-sagr1045-109976-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्नूकर में आगरा के फरदीन व अंशय ने जीत से की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्नूकर में आगरा के फरदीन व अंशय ने जीत से की शुरुआत
विज्ञापन
स्नूकर प्रतियोगिता
आगरा। ताजनगरी में सोमवार से उत्तर प्रदेश जूनियर व सीनियर 15 रेड स्नूकर प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में पहले दिन जूनियर वर्ग के नॉकआउट मुकाबले खेले गए।
पहले दिन जूनियर वर्ग में आगरा के फरदीन शम्सी ने प्रयागराज के जैब खान को और आगरा के ही अंशय सिंघल ने अलीगढ़ के मो. अली को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आगरा समेत प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दावेदारी पेश की।
इससे पहले उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आगरा बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली जिला बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनमीत भाटिया व एसबीए की चेयरपर्सन मनीषा शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों का स्वागत महासचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, शेफाली अग्रवाल व ऋषभ जैन ने किया। देवांक अग्रवाल ने बताया कि तीन टेबल पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यूपीबीएसए के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों के परिणाम
लखनऊ के कय्यूम अब्बास ने मोदी नगर के कार्तिकेय शर्मा को 3-1 से वाराणसी के सैफुल मलिक ने अलीगढ़ के अली अहमद अंसारी को 3-1 से मेरठ के कृष राज सिंह ने लखनऊ के मो. अयान को 3-0 से मोदी नगर के जय जनेश्वर ने फिरोजाबाद के तुषार बंसल को 3-0 से अलीगढ़ के हसन रिजवी ने लखनऊ के सौरभ श्रीवास्तव को 3-1 से मेरठ के मोहित गुप्ता ने लखनऊ के मोहित भागचंदानी को 3-0 से अलीगढ़ के अब्दुल ने मेरठ के सबीर सिंह को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।